Subscribe for notification
ट्रेंड्स

विराट और अनुष्का ने अपने नाम के अक्षरों को जोड़कर ‘वामिका’ रखा बेटी का नाम

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वामिका के नाम को विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया गया है। इस नाम में विराट का ‘व’ और अनुष्का का ‘का’ शामिल किया गया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

यूं तो इसे विराट अनुष्का के नाम को जोड़कर बनाया गया है, लेकिन इस नाम का मतलब भी बहुत पवित्र होता है। इसका मतलब होता है देवी दुर्गा। ये शब्द देवी दुर्गा का ही एक विशेषण होता है। अनुष्का की बेटी की इस तस्वीर का फैंस को कितना इंतजार था इसका अंदाजा इसी बात ये लगाया जा सकता है कि इस तस्वीर पोस्ट करने के पांच मिनट में इस तस्वीर को लाखों से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी और विराट कोहली की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद- हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”

मालूम हो, 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी की थी। इसके बाद बीते साल 2020 के अगस्त महीने में दोनों ने अपने घर एक नया मेहमान आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। कपल ने बताया कि जनवरी 2021 में वे दो से तीन हो जाएंगे। इसके बाद 11 जनवरी को अनुष्का और विराट के घर में किलकारियां गूंजीं।

इसी के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है। कोहली पैटरनिटी लीव के चलते ऑस्ट्रेलिया का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए थे।

Delhi Desk

Recent Posts

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

4 hours ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

4 hours ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

2 days ago

वक्फ को नियंत्रित करना नहीं, इसे प्रबंधित करने वाले कानून के दायरे में काम करें, बस इनता चाहती है सरकारः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित…

2 days ago

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बना वक्फ बिल, लागू होने की तारीख तय करेगी केंद्र सरकार

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है। राष्ट्रपति…

2 days ago

क्या है वक्फ संशोधन बिल, क्या सुप्रीम कोर्ट इसे पलट सकता है, पढ़िये ऐसा मामलों में शीर्ष अदालत के अब तक के फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले…

2 days ago