बीबी से झगड़े के बाद वैज्ञानिक ने लगा ली फांसी

0
158

मुंबई . भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के एक वैज्ञानिक अधिकारी ने कथित तौर पर पत्नी से झगड़े के बाद मुंबई के उपनगर ट्रॉम्बे स्थित अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनुज त्रिपाठी के तौर पर की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की ये घटना गुरुवार की है। मामूली विवाद के चलते हुई इस घटना के बाद चर्चा यह है कि पढ़े-लिखे लोग भी सोच की अपरिपक्वता के चलते डिप्रेशन के इस कदर शिकार हो रहे हैं, कि तैश में आकर घातक कदम उठा रहे हैं।

ट्रॉम्बे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह त्रिपाठी का अणुशक्तिनगर स्थित आवास पर पत्नी के साथ बच्चों को खाना खिलाने को लेकर तेज झगड़ा हुआ। बाद में उसने शयनकक्ष में तौलिए के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि त्रिपाठी की पत्नी और कुछ पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोवे ने बताया कि ट्रॉम्बे पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

जानकार सूत्रों के बताया कि आमतौर पर इस वैज्ञानिक को कभी तनाव में नहीं दिखा गया। इतनी मामूली बात फांसी के फंदे तक पहुंचने वाली नहीं लगती। हो सकता है वे तनाव की श्रृंखला से परेशान हो गए हों। बहराल, जांच जारी है। पुलिस हर कोण से इसकी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here