Subscribe for notification
ट्रेंड्स

एक ‘सीरियल किलर’, जिसकी पत्नी भाग गई किसी और के साथ तो 18 महिलाओं को मार डाला

हैदराबाद. इतिहास में एक से बढ़कर एक खूंखार अपराधियों का जिक्र मिलता है जो हत्याएं करने के शौकीन थे। इतिहास में जिस सबसे पहले सीरियल किलर का नाम मिलता है, वो रोम की एक बेहद हसीन औरत थी, जिसे लोगों को मारने का शौक था। लॉकस्टा नाम की इस स्त्री ने हजारों हत्याएं कीं। राज खुलने पर सजा बतौर ट्रेंड जिराफ से इसका रेप करवाया गया और लाश जंगली जानवरों के सामने फेंक दी गई।

अब हैदराबाद में सीरियल किलर की कहानी सामने आई है। यह कहानी रोंगटे खड़ा कर देने वाली है। पुलिस के अनुसार 21 साल की उम्र में उसकी शादी हो गई थी। घर-संसार की नई कहानी को लेकर उसने भी सपने बुने थे। तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि भविष्य क्या गुल खिलाने वाला है। कुछ ही दिन बाद उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई। हालांकि कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह किसी और की तरफ कुछ ज्यादा ही आकर्षित हो गई थी। इसके बाद से ही महिलाओं के प्रति उक्त व्यक्ति के मन में एक घृणा भर गई थी। इतनी ज्यादा कि वह हिंसक हो उठा और सन 2003 से ही उसने आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं। आरोपी पत्थर काटने का काम करता था। कहते हैं कि घटना के बाद से उसका दिल ही पत्थर का हो गया।

एक-एक करके 45 साल के इस आरोपी ने 18 महिलाओं की हत्या कर दी। कहा जाता है कि अकेली महिलाओं को वह किसी शिकार की तरह फांसता था। शारीरिक संबंध बनाने के बदले उन्हें पैसे ऑफर करता था। बात पट जाने पर उन्हें वह अपने साथ ले जाता था। शारीरिक संबंध बनाने के पहले खूब शराब पीता था। कई बार शारीरिक संबंध बनाते वक्त वह अमानुषिक हरकतें करने लगता था। हवस शांत होने के बाद पैसे देने के बदले वह महिला की हत्या कर देता था। इसके बाद वह महिलाओं का सामान आदि लेकर भाग जाता था।

पुलिस का कहना है कि ताजा गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने दो अन्य महिलाओं के हत्या की बात को स्वीकार किया। पूछताछ के साथ ही पुलिस ने आसपास की जिला पुलिस और राज्य पुलिस से संपर्क किया है। वहां इस तरह की हत्याओं के जो भी मामले में उनकी जांच की जा सकती है।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

19 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

20 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago