Padma Awards
Padma Awards 2021
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है. जिसमें सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है.
इन्हें मिला पद्म विभूषण
जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है. जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी और सुदर्शन साहू जैसे नाम शामिल हैं.
इन्हें मिला पद्म भूषण
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) शामिल हैं.
इन्हें मिला पद्म श्री पुरस्कार
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) पद्म श्री पुरस्कार के 102 प्राप्तकर्ता हैं.
बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सूची का नामकरण पुलिस अधिकारियों, रक्षा कर्मियों और बच्चों को जारी किया, जिन्हें एक विशेष क्षेत्र / अनुशासन, वीरता और बहादुरी में असाधारण उपलब्धि के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है. इन पुरस्कारों में पद्म पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति पुलिस पदक, सुधारात्मक सेवा पुरस्कार, प्रधान मंत्री बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति के अग्नि पदक, गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा सम्मान और जीवन रक्षा पदक शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here