फोटो सोशल मीडिया

 

गैजेट्स के लिए दुनियाभर में मशहूर एप्पल कंपनी 2021 में स्लिम डिजाइन वाला मैकबुक एयर लॉन्च करने वाली है। कंपनी के के अनुसार नया मैकबुक एयर पहले के मैकबुक ज्यादा पतला और हल्का होगा। नये मैकबुक का 1.29 किलोग्राम और मोटाई 0.63-इंच हो सकती है। कंपनी का कहना है कि नये मैकबुक में नए M1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। एप्पल के नये मैकबुक में मैगसेफ चार्जिंग भी मिल सकती है।

एप्पल के नये मैकबुक में 13-इंच स्क्रीन मिलेगी, जिसके आसपास पतले बेजल का इस्तेमाल किया जाएगा।

2021 मैकबुक होंगे कौन-कौन से फीचर्स?

  • एप्पस के 2021 मैकबुक एयर मॉडल में मैगसेफ चार्जिंग फीचर मिलेगा। कंपनी ने 2018 मॉडल में USB टाइप-सी चार्जिंग की सुविधा दी थी।
  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मैकेबुल के मॉडल में दो USB 4.0 पोर्ट मिलेंगे। ये सबसे महंगी मैकबुक हो सकती है।
  • इसके प्रो मॉडल में SD कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है। इससे वीडियो एडिटर्स को सुविधा होगी। कंपनी 2016 तक मैकबुक प्रो के मॉडल में SD कार्ड स्लॉट दी थी।
  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार नए मैकबुक में सेलुलर कनेक्टिविटी और फेस आईडी जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे।
  • एप्पल का नया मैकबुक एयर 15-इंच स्क्रीन साइज तक लॉन्च किया जा सकता है। यानी मैकबुक में IPS टेक्नोलॉजी वाला LED-बैकलिट डिस्प्ले मिल सकता है।

मैगसेफ डुओ चार्जर क्या है?
मैगसेफ, आईफोन 12 सीरीज का एक नया फीचर है। आपको बता दें कि पुराने 29 वॉट USB-C पावर एडॉप्टर, मैगसेफ डुओ के साथ काम नहीं करते हैं। साथ ही ये एडॉप्टर, 5B/ 3A या 9V /1.67A पावर रेटिंग्स का समर्थन नहीं करता है। जब आप मैगसेफ डुओ को 29 वॉट एडॉप्टर से जोड़तें हैं, तो यह आईफोन 12 और एप्पल वॉच दोनों डिवाइसों में से एक ही को चार्ज  कर सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here