India coronavirus
File Picture

देश में प्राण घातक कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच इसको मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख से अधिक हो गई है तथा कोविड-19 के सक्रिय मामलों की दर पौने दो फीसदी से नीचे आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,256 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ छह लाख 39 हजार से अधिक हो गई। वहीं इसी दौरान
17,130 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 838 हो गई। सक्रिय मामले 3026 कम होकर 1,85,662 रह गए हैं । देश में इस महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 152 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद  मृतकों का आंकड़ा एक लाख 53 हजार 184 पर पहुंच गया।

देश में रिकवरी रेट  बढ़कर 96.82 प्रतिशत हो गया है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.74 फीसदी रह गई है, जबकि मृत्युदर अभी 1.44 प्रतिशत है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………………सक्रिय……….स्वस्थ……………मौत
अंडमान-निकोबार…….23……………4907…………..62
आंध्र प्रदेश…………….1488…………878060………7146
अरुणाचल प्रदेश………37…………….16724………..56
असम…………………2482…………..213398………1077
बिहार…………………2682…………..254359………1472
चंडीगढ़……………….137…………….20195…………332
छत्तीसगढ़……………..5308………….287040……….3601
दमन-दीव…………….10………………3382…………..2
दिल्ली…………………2060…………..620693……….10789
गोवा…………………..854……………..51170………….758
गुजरात…………………5240…………..248650……….4374
हरियाणा……………….1585…………..262349……….3005
हिमाचल प्रदेश…………516…………….55676…………970
जम्मू-कश्मीर………….1098……………120826……….1928
झारखंड………………..978……………..116116……….1060
कर्नाटक……………….7004…………….915382………12190
केरल………………….70624…………..803094……….3564
लद्दाख…………………68………………..9476…………..129
लक्षद्वीप……………….50…………………2…………………0
मध्य प्रदेश……………4479…………….244855…………3780
महाराष्ट्र………………46146…………..1906827………..50684
मणिपुर……………….23…………………36……………….369
मेघालय……………..128……………….13449……………146
मिजोरम………………58………………..4282……………..9
नागालैंड……………..104……………….11880……………88
ओडिशा………………1360…………….330757…………1903
पुडुचेरी……………….294………………37857…………..643
पंजाब………………..2324…………….163655………….5543
राजस्थान……………3719……………..309807………….2756
सिक्किम…………….140……………….5792……………..131
तमिलनाडु…………..5073…………….816205…………..12307
तेलंगाना……………..3569…………….287899……………1588
त्रिपुरा………………..34………………..32919……………..391
उत्तराखंड…………..1795……………..92040……………..1629
उत्तर प्रदेश………….7528…………….581993…………….8605
पश्चिम बंगाल………6470……………..550737…………..10097
कुल…………………185662………….10300838………..15

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here