Subscribe for notification
ट्रेंड्स

बिडेन आज अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर लेंगे शपथ, कमला हैरिस उप राष्ट्रपति बनकर रचेंगी इतिहास

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन आज 46वें राष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इसके साथ ही कमला हैरिस अमेरिका की पहली उपराष्ट्रपति बन जाएंगी। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स कैपिटल (संसद) के वेस्ट फ्रंट में बिडेन को पद की शपथ दिलाएंगे।आपको बता दें कि अमेरिका में यह शपथ ग्रहण का पारंपरिक स्थान है। यहां पर आज  नेशनल गार्ड्स के 25 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण एबीसी (ABC), सीबीएस (CBS), (सीएनएन (CNN) तथा एनबीसी (NBC) सहित अमेरिका के सभी प्रमुख चैनलों पर किया जाएगा। साथ यदि आप चाहें तो इसे https://bideninaugural.org/watch/ पर या फिर अमेजन प्राइम पर भी बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह लाइव देख सकते हैं।

पिछले दिनों कैपिटल हिल इमारत में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर संसद भवन ने छावनी में 78 वर्षीय बिडेन अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबिल के साथ शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी जिल बिडेन भी अपने हाथों में बाइबिल लिए खड़ी रहेंगी। इसके साथ ही बिडेन अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बन जाएंगे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बिडेन देश को संबोधन देंगे। बिडेन के ऐतिहासिक भाषण को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी तैयार किए हैं।

वहीं 56 वर्षीय कमला हैरिस पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी। कमला को  सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर पद की शपथ दिलाएंगी। सोटोमेयर ने 2013 में बिडेन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी।

आपको बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावचुनावों के बाद यह सामान्य प्रक्रिया होती थी, लेकिन ट्रम्प द्वारा तीन नवंबर के चुनाव परिणाम को अस्वीकार करने के बाद इसमें कई हफ्ते लग गए। ट्रंप ने आज बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं होंगे। ट्रम्प ने खुद ही इसकी घोषणा की है। बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गायिका-नृत्यांगना लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी और अमांडा गोरमैन द्वारा लिखी गई एक खास कविता पढ़ेंगी। साथ ही अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लॉपेज भी इस दौरान प्रस्तुति देंगी।

Shobha Ojha

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

2 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

3 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

3 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

1 day ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

1 day ago