Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 20 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1817 – कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज की स्थापना।
1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल की।
1892 – पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।
1920 – अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
1942 – जापान ने बर्मा पर आक्रमण किया।
1949 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्री कार्यक्रम की घोषणा।
1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।
1957 – वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1957 – भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन।
1964 – अमेरिका में ‘मीट द बीटलेस’ जारी हुआ।
1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान लागू हुआ।
1989 – जार्ज हर्बर्ट वाकर बुश ने अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1993 – बिल क्लिंटन ने अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2001 – जार्ज डब्‍ल्‍यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति बने।
2001 – ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
2005- सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन।
2006- प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए नासा ने न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
2007- अफगानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2008- बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़’ प्रदान किया गया।
2008- पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार खान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2009- बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2009- नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010- सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
2010- एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
2010- भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here