Subscribe for notification
राष्ट्रीय

भारतीय किसान यूनियन के गुरनाम सिंह चढ़ूनी का निलंबन वापस, राजनीतिक दलों से सांठगांठ का लगा था आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को निलंबित कर दिया गया था लेकिन अब उनके पर स्पष्टीकरण से संतुष्ट होकर उनका निलंबन वापस ले लिए गया है। चढ़ूनी पर राजनीतिक दलों से सांठगांठ करने का आरोप लगा था।

कुंडली बॉर्डर के धरना स्थल पर आज शाम को समन्वय समिति की बैठक में चढ़ूनी द्वारा राजनीतिक दलों के साथ की गई बैठक से जुड़े विवाद पर चर्चा की। बैठक में चढ़ूनी ने समिति के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए लिख कर बताया कि रविवार की बैठक उन्होंने अपनी निजी हैसियत में बुलाई थी। इस बैठक का सयुंक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। यह एहसास करते हुए उन्होंने समिति को भरोसा दिलाया कि वो इस आंदोलन के दौरान भविष्य में किसी राजनैतिक बैठक में नहीं जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के साथ थे, हैं और रहेंगे।

समिति ने इस स्पष्टीकरण का स्वागत करते हुए यह फैसला किया कि अब इस विवाद को समाप्त किया जाए। यह ऐतिहासिक आंदोलन जिस मोड पर है, उसमे एकता और अनुशासन सर्वोपरि है। लोगों के सहयोग से यह आंदोलन किसान संगठन ही यहां तक लेकर आए हैं और किसान संगठन ही इसे मुकाम तक लेकर जाएंगे। कोई भी संगठन या पार्टी अपने तौर पर इस आंदोलन को समर्थन देने को स्वतंत्र हैं, लेकिन आंदोलन सीधे किसी पार्टी से रिश्ता नहीं रखेगा।
बैठक के दौरान डा. दर्शन पाल, शिव कुमार कक्का, जगजीत सिंह डल्लेवल, बलबीर सिंह रजेवल, हन्नन मौला, योगेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि एक दिन पूर्व हुई बैठक में मोर्चा के सदस्यों ने आंदोलन में राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर एतराज जताया था। सदस्यों का कहना था कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी के कैंप में राजनीतिक पार्टियों के लोगों का आना-जाना होता है और उन्होंने मोर्चा से अनुमति लिए बगैर 22 व 23 जनवरी को किसान संसद बुलाई है, जिसमें राजनीतिक दलों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसे लेकर उन पर कार्रवाई की गई थी जो अब वापस ले ली गई है।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

5 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

6 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

6 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 week ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 week ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago