Subscribe for notification
राष्ट्रीय

देश में महज दो प्रतिश हैं कोरोना के सक्रिय मामले

प्राण घातक कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में शनिवार को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। वहीं कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने से सक्रिय मामलों की दर महज दो फीसदी रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 15,158 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 42 हजार से अधिक हो गई। इसी अवधि में 16,977 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 79 हजार 715 हो गई तथा रिकवरी रेट बढ़कर 96.56 प्रतिशत हो गया। कोविड-19 सक्रिय मामले 1994 कम होकर 2.11 लाख रह गए हैं और इनकी दर दो फीसदी रह गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 175 मरीजों की जानें गईं और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 52 हजार 093 हो गया। इससे पहले गुरुवार को 198 और शुक्रवार को 191 संक्रमितों की मौत हुई थी। देश में मृत्यु दर अभी 1.44 फीसदी है।

देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या निम्नलिखित प्रकार है।

राज्य…………………सक्रिय…………… स्वस्थ…………………..मौत

अंडमान- निकोबार—22————-4895—————–62

आंध्र प्रदेश———2199———-876372————-7139

अरुणाचल प्रदेश—–64————-16682—————-56

असम ————-2963————-212748——— 1066

बिहार————-4112————-251632———–1449

चंडीगढ़———–266 ————-19868————- 330

छत्तीसगढ़———-6923————282145———– 3544

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव————9————-33——————2

दिल्ली—————2795 ———618357———-10732

गोवा—————866————50643———- 753

गुजरात————-6850———–243639———–4360

हरियाणा————2184———–260801———– 2979

हिमाचल प्रदेश——767————–55072—————963

जम्मू-कश्मीर——-1428———-119760————–1920

झारखंड————–1289 ———15142———— 1049

कर्नाटक————-8809———-909701——— 12158

केरल ———-67711—————-765757——– 3415

लद्दाख————-104————-9416—————128

मध्य प्रदेश ———6957————240155———– 3746

महाराष्ट्र———— 53344———–1881088———-50336

मणिपुर————–436————28010————–365

मेघालय———– 161————-13386—————144

मिजोरम———–80—————-4225—————-9

नागालैंड———–104————–11847————–88

ओडिशा————1963————329088———– 1898

पुड्डुचेरी ————294————37661———–640

पंजाब—————–2739———-161967——– 5485

राजस्थान ———–5608———-306330————2744

सिक्किम————-163————-5731————130

तमिलनाडु————6299————-811023——–12251

तेलंगाना————- 4273————–285519——-1575

त्रिपुरा—————41————–32897———-391

उत्तराखंड————-2406———–90457——–1602

उत्तर प्रदेश————9581———–577475——- 8558

पश्चिम बंगाल ———-7223 ———–546849——–10026

कुल—————–211033———10179715——152093

 

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

2 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

2 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

3 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

4 days ago