Courtesy ANI

दिल्ली तथा एनसीआर (NCR) यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में सर्दी ने लोगों को बुरा हाल कर रखा है। बर्फीली हवाएं चलने के कारण दिल्ली तथा एनसीआर में  ठंड फिर बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में बीती रात 11 बजे से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं हाल पूरे उत्तर भारत का यही हाल है। दिल्ली में सिंघु बॉर्डर के आसपास शनिवार तड़के तड़के भयानक कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सड़क पर 20 कदम आगे की वस्तुएं दिखाई नहीं दे रही थी।

दिल्ली के सभी हिस्सों में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहन चालकों काफी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका तथा धौला कुआं क्षेत्र दृश्यता काफी कम रही। इन क्षेत्रों में सड़कों पर आगे वाली गाड़ियां काफी मुश्किल से दिखाई दे रही थीं।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शीतलहर ने एक बार फिर से लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मौसम विभाग के मुताबिक इस तरह के हालात 21 जनवरी तक देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में कई दिनों बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के हिसाब से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान भी 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा रहने तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

रष्ट्रीय राजधानी के कृष्ण मेनन मार्ग क्षेत्र में बीती रात लगभग 11 बजे से घाना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहीं हाल राजपथ क्षेत्र की भी रही। इस क्षेत्र में सड़क पर दृश्यता काफी कम रही। राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर महसूस की जा रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे के चलते शुक्रवार को तो सूर्य के दर्शन भी देर से हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here