फाइल फोटो
हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. इस दिन खरमास खत्म होता है। खरमास यानि ऐसे दिन जिनमें कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इसे स्नान और दान का महापर्व कहा जाता है। इस बार मकर संक्रांति पर ग्रहों का कविशेष संयोग है। इस साल मकर संक्रांति पर पांच ग्रह एक साथ होंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। इस दिन दान करने का कई गुणा फल मिलता है।
अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है मकर संक्रांति
मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व भी मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर गुजरात में लोग पतंगबाजी भी करते हैं। मकर संक्रांति को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में खिचड़ी के पर्व के रूप में मनाते हैं। कई जगह खिचड़ी दान की जाती है तो कई जगह खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु व केरल में इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं। पोंगल का पर्व नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है। आइए जानें मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए:
इन चीजों का करें दान
1- पौराणिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है।
2- इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति से शांति मिलती है।
3- शनि की साढ़े साती से प्रभावित लोगों को इस दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए।
4- मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करने से भी शुभ लाभ होता है।
5- ऐसी मान्यता है कि इस दिन का गाय के दूध से बने घी का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
6- मकर संक्रांति के दिन अनाज दान करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं।
मुंबईः आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है। RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में…
वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगा दी है। बढ़ी हुईं दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।…
मुंबईः बालीवुड की गुड्डी यानी जया बच्चन आज 77 साल की हो गई। उनका जन्म 9 अप्रैल 1948 में मध्य…
बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…
मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…
रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…