File Picture

भारत में प्राण घात कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या एक बार फिर 200 के पार पहुंच गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 202 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई। इससे पहले सोमवार को 161 और मंगलवार को 167 मरीजों की मौत हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 202 संक्रमितों की मौत हुई है।  देश में अब तक 1,51,529 लोग कोरोना के कारण काल का ग्रास बन चुके हैं, हालांकि संक्रमण के आंकड़ों के हिसाब मृत्युदर कम है और अभी यह लगातार घटते हुए 1.44 फीसदी रह गई है।  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 15,968 नये मामले सामने आए, जिससे   संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 95 हजार से अधिक हो गया है। इसी अवधि में 17,817 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 29 हजार 111 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले 2051 घटकर 2.14 लाख रह गये हैं।

देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 2.04 फीसदी रह गयी है। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निम्मलिखित प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार ….18………4886…….62
आंध्र प्रदेश ………2411……..875690…7133
अरुणाचल प्रदेश …..61……..16665……56
असम ……………..2994……212632…1064
बिहार …………….4234…….250632…1443
चंडीगढ़ ………….270………..19780…..328
छत्तीसगढ़ ……….8560…….279236…3517
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव..4………..3376……….2
दिल्ली …………..3179…….617006….10707
गोवा …………….797………50437……..749
गुजरात …………7439……..241372…..4350
हरियाणा………..2441……..259986…..2964
हिमाचल प्रदेश …810……….54825…….961
जम्मू कश्मीर …..1682……..119170……1912
झारखंड ………..1356……..114684……1048
कर्नाटक ……….8928……..907729…..12149
केरल ………….64759…….751659….3347
लद्दाख ………….180………..9326………128
मध्य प्रदेश ……7499……….238328….3726
महाराष्ट्र ……..53067…….1871270… 50151
मणिपुर ………481…………27879……..365
मेघालय ……..152………….13356…….143
मिजोरम………94……………4200………..9
नागालैंड …….106………….11807………84
ओडिशा …….1985………..328452…..1894
पुड्डुचेरी ……..293………..37563……….639
पंजाब ……..2788……….161235…….5456
राजस्थान ….6200………304779…….2739
सिक्किम ……313………..5554………..129
तमिलनाडु ….6807……..808571…..12236
तेलंगाना ……4458……..284611……1571
त्रिपुरा ……….46………… 32880…….389
उत्तराखंड ….2643………89729……..1589
उत्तर प्रदेश …10560……575101……8514
पं बंगाल ……7372…….544705…….9975
कुल ………214507….10129111…151529

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here