कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर काफी समय से इंतजार हो रहा था। आज बुधवार (13 जनवरी) को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे पहले उमेश कट्टी, अरविंद लिंबावली और मुरुगेश निरानी ने कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। नए मंत्रिमंडल में सात नए सदस्यों को शामिल किया गया है। नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे।
राज्यपाल वजूभाई आर वाला ने राजभवन में सातों नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सात मंत्रियों के आज शपथ लेने के बाद भी मंत्रिमंडल में एक सीट अभी खाली रह गयी है।
मुनिरथाना को मंत्री नहीं बनाया है। पाला बदल कर आये श्री मुनिरथाना ने हाल ही में विधानसभा के लिए हुए उप चुनावों में विजय हासिल की थी। शपथ लेने वाले सात मंत्रियों में दो-दो वीरशैवा-लिंगायत, कुरुबा और अनुसूचित जाति से हैं तथा एक मंत्री वोकालिगा समुदाय है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे। येदियुरप्पा ने पहले कहा था कि बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा इस अवसर पर मौजूद रहेंगे लेकिन वह नहीं आये।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…