Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 12 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फरमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं।
1701 – नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1748 – अहमद शाह दुराणी ने लाहौर पर कब्जा किया।
1863 – आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म।
1895 – नेशनल ट्रस्ट ब्रिटेन में स्थापित किया गया।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1911 – रूस के वियर्न शहर में भूकंप आने से 250 से ज्यादा लोग मारे गए।
1915 – संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल ने महिलाओं को वोट देने का प्रस्ताव खारिज किया।
1916 – न्यूयॉर्क नौसेना यार्ड में अमेरिकी नौसेना के पनडुब्बी यूएसएस ई -2 पर एक विस्फोट में चार सैनिक मारे गए।
1942 – जापान ने तारकन की लड़ाई जीती।
1948 – महात्मा गांधी ने सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1954 – आस्ट्रिया में हिमस्खलन में 200 से अधिक लोग मारे गए।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। यह अब तक रिकॉर्ड है।
1970 – बायफ्रा ने नाइजीरियाई नागरिक युद्ध को समाप्त किया।
1976 – दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन।
1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गयी।
1997 – टाइगर वुड्स ने मर्सिडीज चैंपियनशिप जीती।
2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।
2010 – हैती में आए भूकंप में 2,30,000 लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।
2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…