Subscribe for notification
ट्रेंड्स

देश में 24 घंटे में 12.5 हजार कोरोना के नए मामे, 167 मरीजों की मौत

भारत में प्राण घातक  कोरोना वायरस के नए मामलों तथा इससे होने वाली मौतों के मामले  में लगातार गिरावटर आ रही है। देश में दूसरे दिन इस विषाणु के कारण 200 से कम मरीजों की मौत हुई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12,584 नये मामले सामने आए, जिससे  संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 79 हजार से अधिक हो गया है। हाल के महीनों में नये मामलों की यह न्यूनतम संख्या है। पिछले कई दिनों से संक्रमण के नये मामलों की संख्या 16 हजार के आसपास बनी हुई थी।

पिछले 24 घंटो में 167 संक्रमितों की मौत हुई, जिसे मिलाकर अब तक 1,51,327 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले सोमवार को मौतों की संख्या 161 रही। इसी दौरान 18,385 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 11 हजार 294 हो गई। सक्रिय मामले 5968 घटकर 2.16 लाख रह गये हैं। देश में रिकवरी रेट  बढ़कर 96.49 प्रतिशत हो गया है और सक्रिय मामलों की दर 2.07 फीसदी रह गई है, जबकि मृत्यु दर अभी 1.44 प्रतिशत है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार ….17………4884…….62
आंध्र प्रदेश ………2550……..875456…7131
अरुणाचल प्रदेश …..63……..16658……56
असम ……………..2992……212579…1064
बिहार …………….4054…….250439…1439
चंडीगढ़ ………….259………..19756…..327
छत्तीसगढ़ ……….8550…….278029…3505
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव..4………..3376……….2
दिल्ली …………..3354…….616461….10691
गोवा …………….799………50343……..749
गुजरात …………7695……..240517…..4347
हरियाणा………..2547……..259696…..2956
हिमाचल प्रदेश …874……….54686…….961
जम्मू कश्मीर …..1768……..118972……1911
झारखंड ………..1382……..114531……1048
कर्नाटक ……….9363……..906548…..12144
केरल ………….63547…….747389….3322
लद्दाख ………….183………..9311………127
मध्य प्रदेश ……7651……….237713….3718
महाराष्ट्र ……..53463…….1867988… 50101
मणिपुर ………477…………27851……..365
मेघालय ……..151………….13337…….143
मिजोरम………96……………4194………..9
नागालैंड …….108………….11795………84
ओडिशा …….1943………..328271…..1892
पुड्डुचेरी ……..304………..37535……….638
पंजाब ……..2858……….160920…….5447
राजस्थान ….6585………304104…….2736
सिक्किम ……322………..5538………..129
तमिलनाडु ….6971……..807744…..12228
तेलंगाना ……4524……..284217……1568
त्रिपुरा ……….49………… 32872…….388
उत्तराखंड ….2753………89446……..1578
उत्तर प्रदेश …10864……574312……8504
पं बंगाल ……7538…….543826…….9957
कुल ………216558….10111294…151327

admin

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

2 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

2 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

3 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

4 days ago