File Picture

लंबे अंतराल के बाद देश में कोरोना वायरस से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या 200 से नीचे पहुंच गई है। वहीं गत चार दिन से इस प्राण घातक संक्रमण नए मामले 20 हजार से नीचे आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 161 मरीजों की मौत हुई,  जिसे मिलाकर अब तक 1,51,160 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गत 26 दिसम्बर से प्रतिदिन तीन सौ से कम मरीजों की जान जा रही है। इससे पहले इनकी संख्या तीन से पांच सौ के बीच रह रही थी। देश में मृत्यु दर घटकर 1.44 फीसदी रह गई है।

गत 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 16,311 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 66 हजार से अधिक हो गया है। वहीं 16,959 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ 92 हजार 909 हो गई है। सक्रिय मामले 809 घटकर 2.22 लाख रह गए हैं। देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.43 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 2.13 फीसदी रह गयी है। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार ….23………4875…….62
आंध्र प्रदेश ………2544……..875243…7129
अरुणाचल प्रदेश …..66……..16650……56
असम ……………..3014……212515…1061
बिहार …………….4178…….250088…1434
चंडीगढ़ ………….241………..19727…..327
छत्तीसगढ़ ………8967………276774…3490
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव..2………..3376……….2
दिल्ली …………..3468…….616054….10678
गोवा …………….832………50277……..747
गुजरात …………7829……..239771…..4344
हरियाणा………..2510……..259495…..2950
हिमाचल प्रदेश …971……….54522…….959
जम्मू कश्मीर …..2011……..118617……1910
झारखंड ………..1468……..114302……1047
कर्नाटक ……….9668……..905751…..12140
केरल ………….64379…….743467….3302
लद्दाख ………….197…………9294……127
मध्य प्रदेश ……7823……….237063….3711
महाराष्ट्र ……..55351……..1863702… 50061
मणिपुर ………490…………27805……..365
मेघालय ……..155………….13313…….143
मिजोरम………92……………4192………..9
नागालैंड …….116………….11778………84
ओडिशा …….1928………..328043…..1891
पुड्डुचेरी ……..316………..37501……….638
पंजाब ……..2933……….160655…….5445
राजस्थान ….6726………303536…….2734
सिक्किम ……351………..5508………..129
तमिलनाडु ….7164……..806875…..12222
तेलंगाना ……4518……..283924……1566
त्रिपुरा ……….50………… 32869…….388
उत्तराखंड ….3130………88918……..1573
उत्तर प्रदेश …11134……573542……8495
पं बंगाल ……7881…….542887…….9941
कुल ………222526….10092909..151160

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here