Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 11 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1569 – इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
1613 – जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
1681 – ब्रैडेनबर्ग और फ़्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
1753 – स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।
1866 – आस्ट्रेलिया जाते समय लंदन नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना में 231 व्यक्ति डूब गये।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया।
1943 – ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
1945 – यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
1955 – भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
1962 – हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई।
1973 – बंगलादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
1993 – सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
1995 – कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।
1995 – सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
1998 – लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
1999 – शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
2001 – भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
2002 – ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।
2004 – अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।
2005 – यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।
2005 – रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
2006 – ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
2008 – कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
2008 – संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।
2009 – आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।

2009 – अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।
2010 – – भारत ने ओडिशा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए।
2020 – भारतीय उद्योग परिसंघ और जेपीसी के साथ साझेदारी में इस्पात मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के द ओबेरॉय ग्रैंड कोलकाता में एक एकीकृत स्टील हब के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र के ‘पूर्वावोदय त्वरित विकास’ की शुरूआत का आयोजन किया।

Aaj Ka Itihas, Itihas, History of 11 January

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here