Subscribe for notification
राष्ट्रीय

आज है विश्व हिंदी दिवस, जानें इससे जुड़ी हर अहम बातें

हिंदी भाषियों के लिए आज बेहद अहम दिन है क्योंकि आज ‘विश्व हिंदी दिवस’ (World Hindi Day 2021) है। दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के उदेश्य से तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर माने की घोषणा की थी। दुनियाभर में जिन देशों में भारतीय दूतावास हैं, वहां विशेष तौर पर आज के दिन को मनाया जाता है। देशभर के सभी सरकारी कार्यालयों और विश्वविद्यालयों में आज के दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अब आपको बताते हैं कि हिंदी दिवस (Hindi Day) और विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) क्या फर्क है। चलिए आपको बताते हैं। हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है, वहीं, 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस से जुड़ी अहम बातें:-

  • विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए पहला विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन 10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
  • 2006 के बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्वभर में ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी, 2006 को हर साल ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।
  • विदेशों में भारतीय दूतावासों ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर विशेष आयोजन होते हैं।
  • देश के सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिंदी में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • नॉर्वे में पहला ‘विश्व हिंदी दिवस’ भारतीय दूतावास ने मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेशचन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में मनाया गया था।
  • ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अलावा हर साल 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।
  • 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था, तभी से इस दिन को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • विश्‍व के सैकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है और दुनियाभर में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं।
  • फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फि‍जियन हिंदी या फि‍जियन हिंदुस्तानी भी कहते हैं।
  • पाकिस्‍तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका और मॉरिशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है।
  • हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।
  • 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’ और ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे हिंदी शब्‍दों को शामिल किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Shobha Ojha

Recent Posts

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

6 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

13 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

13 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

15 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

21 hours ago

अमेरिका ने चीन पर 125% नहीं, 145% टैरिफ लगाया है, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, अमेरिका में चीनी सामान ढाई गुना होगा महंगा

वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तेज होते जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि उसने चीन पर…

22 hours ago