Subscribe for notification
राष्ट्रीय

बदायूं गैंगरेप: NCW की सदस्य के बयान पर बोलीं प्रियंका- ‘महिलाएं इस बदजुबानी को कभी माफ नहीं करेंगी’

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बलात्कार के बाद हत्या की घटना ने एक बार फिर दिल्ली की ‘निर्भया कांड’ की याद ताजा कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला के साथ सामुहिक बलात्कार हुआ और उनके गुप्तांग में चोट के निशान भी पाए गए हैं। इसके अलावा महिला की एक टांग में भी फ्रैक्चर पाया गया है। इस हैवानियत की घोर निंदा हो रही है। सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में महिला आयोग की एक सदस्य ने शर्मनाक बयान दिया और मृतक महिला को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा से सफाई भी मांगी गई। अब इस मामले को पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलायें इस प्रशासनिक प्रणाली और बदजुबानी को कभी माफ नहीं करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट किया, “क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे। महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई।”

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “याद रखिए कि इस समय एक और भयावह बलात्कार के मामले में मुरादाबाद की पीड़िता मौत से जंग लड़ रही है। महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी।”

गौरतलब है कि राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी ने गुरुवार (7 जनवरी) को बदायूं में पीड़ित परिवार के घर का दौरा किया था और पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल की थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होने कहा था कि यदि शाम के समय महिला मंदिर जाते समय परिवार के किसी सदस्य को साथ ले जाती तो इस जघन्य वारदात को टाला जा सकता था। हालांकि उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये। उन्‍होंने कहा थाा कि मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुयी है। अगर पुलिस सक्रिय होती तो यह घटना नहीं हो सकती थी।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुयी इस घटना की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिये हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत सभी तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

19 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

20 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago