सांकेतिक तस्वीर
अब लोग ट्रेन से दिल्ली से मुंबई के बीच कम समय में सफर कर पाएंगे। भारतीय रेलवे ने दिल्ली-मुंबई राजधानी स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है जिससे अब लोग कम समय में राष्ट्रीय राजधानी से देश की आर्थिक राजधानी का सफर तय कर सकेंगे।
मध्य रेलवे ने बताया कि सफर के समय में कमी के साथ ही ग्वालियर में इसका अतिरिक्त हॉल्ट दिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से शाम 4.55 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 11.15 बजे मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का पहले मुंबई पहुंचने का समय 11.50 बजे था। इस प्रकार दिल्ली से मुंबई जाने वाले यात्रियों के 35 मिनट बचेंगे।
इसी प्रकार वापसी में यह शाम 4.10 बजे की बजाय अब शाम चार बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और अगले दिन 11 बजे की बजाय 9.55 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इस प्रकार मुंबई से दिल्ली की यात्रा में 55 मिनट की बचत होगी।
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…
संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…