Courtesy Reuters
हिंसा के बीच अमेरिका कांग्रेस यानी संसद ने राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की जीत पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने सदन के संयुक्त अधिवेशन में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत को भी मंजूरी दी। इसके बाद बिडेन आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति तथा कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी। कांग्रेस के फैसले के बाद मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह 20 जनवरी को कानून के रूप जो बिडेन को सत्ता हस्तांतरित कर देंगे।
आपको बता दें अमेरिका में गत वर्ष तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव हुआ था। इसके 64 दिन बाद अमेरिकी संसद बिडेन की जीत पर मुहर लगाई, लेकिन इस दौरान ट्रम्प समर्थकों की करतूत से अमेरिकी लोकतंत्र शर्मसार हो गया। ट्रम्प के समर्थक दंगाइयों में तब्दील हो गए थे। ट्रम्प समर्थों ने संसद में घुसकर तोड़फोड़ और हिंसा की। ट्रम्प समर्थकों की हिंसा में चार लोग मारे गए हैं।
राष्ट्रपति पद के चुनाव में बिडेन 306 और ट्रम्प को 232 वोट मिले। इसके बाद भी ट्रम्प ने हार नहीं कबूली थी। उन्होंने मतदान में तथा फिर मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था। उन्होंने कई राज्यों में केस दर्ज कराए, जिनमें से ज्यादातर में ट्रम्प समर्थकों की अपील खारिज हो गई थी। दो मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी याचिकाएं खारिज की थी।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत पर मुहर लगाने के लिए कांग्रेस यानी संसद का संयुक्त सत्र बुलाया जाता है। इसकी अध्यक्षता उप राष्ट्रपति करते हैं। इस बार इस कुर्सी पर रिपब्लिकन पार्टी के माइक पेंस विरजमान थे। ट्रम्प समर्थकों की हरकत से पेंस बेहद खफा दिखे। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे काला दिन है। हिंसा से लोकतंत्र को दबाया या हराया नहीं जा सकता है। यह अमेरिकी जनता के भरोसे का केंद्र था, है और हमेशा रहेगा।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…