Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 7 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1714 – हेनरी मिल ने टाइपराइटर का पेटेंट कराया।
1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
1797 – पहली बार इटली ने अपने आधुनिक झण्डे इस्तेमाल किया।
1789 – अमेरिकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
1839 – फ्रांस ने लुई डेगुएरा फोटोग्राफी के आविष्कारक के रूप में मान्यता दी।
1859 – सिपाही विद्रोह मामले में मुगल शासक बहादुरशाह जफर (द्वितीय) के खिलाफ़ सुनवाई शुरू।
1890 – विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन के आविष्कार का पेटेंट मिला ।
1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर गरीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरु किया।
1947 – प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे का जन्म ।
1953 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
1959 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।
1966 – प्रख्यात फिल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।
1972 – स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
1980 – श्रीमती इंदिरा गांधी की भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी।
1987 – कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किए।
1989 – जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नए सम्राट घोषित।
1999 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही शुरू।
2000 – इंडोनेशिया के जकार्ता में हजारों मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
2003 – जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की।
2008 – तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई।
2009 – आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2015 – पेरिस में दो बंदूकधारियों ने चार्ली आब्दो पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
2017 – पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here