file Picture

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों के घटते-बढ़ते क्रम के बीच इसकेकारण होने वाली मौतों की संख्या भी कम हो रही है। देश में पिछले 12 दिन से  इस महामारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या 300 से नीचे बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 264 संक्रमितों की मौत हुई है, जिसे मिलाकर अब तक इस महामारी से होने वाली मौतोंं की संख्या 1,50,114 तक पहुंच गई है। आपकों बता देंं कि गत 26 दिसम्बर से प्रतिदिन तीन सौ से कम मरीजों की जान जा रही है, जबकि इससे पहले इनकी संख्या तीन से पांच सौ के बीच रही थी। देश में मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है। इस  बीच ब्रिटेन में पता चले कोरोना के नये स्ट्रेन के मामले देश में धीरे -धीरे बढ़ रहे हैं और अब तक 71 व्यक्तियों में इससे ग्रसित पाया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,088 नये मामले सामने आए,  जिसके  बाद संक्रमितों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 74 हजार से अधिक हो गई। वहीं 21314 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.97 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 3490 घटकर 2.27 लाख रह गये और इनकी दर 2.19 प्रतिशत रह गई हैै। ।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय………स्वस्थ………..मौत
अंडमान-निकोबार—31———4856———62
आंध्र प्रदेश——— 3038———873427———7122
अरुणाचल प्रदेश — 79———16609———56
असम————–3075———212249———1057
बिहार————–4351———247929———1415
चंडीगढ़————-240———19464———322
छत्तीसगढ़———- 9111———271988———3437
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव———–7———3370———2
दिल्ली—————-4562———612527———10609
गोवा—————-860———49811———744
गुजरात————-8830———235426———4325
हरियाणा————2692———257952———2927
हिमाचल प्रदेश—–1439———53523———948
जम्मू-कश्मीर——2600———117426———1897
झारखंड————1422———113380———1038
कर्नाटक————9656———901579———12118
केरल—————-63993———717311———3184
लद्दाख—————235———9215 ———127
मध्य प्रदेश———-8427———233229———3662
महाराष्ट्र————-50223———1850189———49759
मणिपुर————–442———27613———363
मेघालय————-149———13216———141
मिजोरम————86———4153———8
नागालैंड————144———11714———79
ओडिशा————2025———326778———1887
पुड्डुचेरी———–373———37292———635
पंजाब————-2983———159265———5404
राजस्थान———-7830———300126———2719
सिक्किम———-493———5316———129
तमिलनाडु———7808———802385———12177
तेलंगाना———–4982———281872———1556
त्रिपुरा————–64———32835———387
उत्तराखंड———3717———87105———1544
उत्तर प्रदेश——–12286———568892———8433
पश्चिम बंगाल——9293———537250———9841
कुल —————227546———9997272———150114

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here