उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को एक बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई। यहां के यहां मुरादनगर स्थित श्मशान में गैलरी की छत गिरने से 12 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें से पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 30 लोग लोग घायल हैं।

एनडीआरएफ यानी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है, लेकिन बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानियां आ रही हैं। इस घटना में मरने वाले तीन लोगों की पहचान की पहचान हो गई है। इनके नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार थे। ये तीन संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्ति किया है तथा मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिया है। साथ ही मेरठ के मंडलायुक्त और मेरठ जोन एडीजी से घटना की रिपोर्ट मांगी है।

बताया जा रहा है कि दयानंद कॉलोनी के दयाराम की शनिवार रात बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उन्हीं का अंतिम संस्कार के लिए रविवार को मुरादनगर श्मशान में 100 से ज्यादा लोग जुटे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी, जिससे बचने के लिए लोग गैलरी के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक गैलेरी छत गिर गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here