Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 3 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1621 – महान वैज्ञानिक गैलीलियो ने दूरबीन की खोज की।
1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा किया।
1894 – रवीन्द्र नाथ टैगोर ने ‘शांति निकेतन’ में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।
1901 – ‘शांति निकेतन’ में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1911 – अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1929 – महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों की जानकारी का प्रसारण किया गया।
1955 – जोस रेमन गुइज़ांडो पनामा के राष्ट्रपति बने।
1957 – पहली इलेक्ट्रिक वॉच की शुरुआत हुई।
1962 – अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
1968 – देश के पहले मौसम विज्ञान राॅकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।
1971 – भारत पाकिस्तान युद्ध शुरू और राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की।
1974 – बर्मा(अब म्यंमाार) ने अपना संविधान अपनाया।
1985 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पहली टेस्ट पारी में 110 रन बनाये।
2000 – कलकत्ता का नाम कोलकाता रखा गया।
2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों और अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
2004 – 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।
2004 – मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग-737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।
2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2007 – चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
2008 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
2009 – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।
2013 – इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत और 60 घायल हो गये।
2015 – नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग दो हजार लोगों की मौत।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2020 का विषय ‘ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here