Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 31 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1492- इटली के सिसली क्षेत्र से एक लाख यहूदियों को निकाला गया।
1600- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापनी हुई।
1781- अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ खुला।
1802- मराठा शासक पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये।
1929- कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई।
1944- अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।
1944- द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1949- विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
1962- हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।
1964- इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
1983- ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1984- राजीव गांधी पहली बार प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष बने।
1999- इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
2001 – भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी।
2001 – अर्जेन्टीना के र