Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
साढ़े पांच महीनों में सबसे कम रही कोरोना को मात देने वालों की दैनिक संख्या, 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

साढ़े पांच महीनों में सबसे कम रही कोरोना को मात देने वालों की दैनिक संख्या, 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए

दिल्लीः भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों यानी अस्पताल में इलाज कर रहे मरीजों के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे में करीब 22 हजार मरीजों ने कोरोना को मात दी। यह आंकड़ा पिछले साढ़े पांच महीनों में सबसे कम है। इससे पहले 17 जुलाई को 17 हजार 486 लोगों ने कोरोना से ठीक हुए थे। वहीं सबसे ज्यादा 21 सितंबर को सबसे ज्यादा एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना से निजात पाए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,272 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख 69 हजार से अधिक हो गई है। वहीं इस दौरान 22,274 मरीज स्वस्थ हुए । देश में 97.40 लाख लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं तथा रिकवरी रेट बढ़कर 95.78 प्रतिशत हो गी है। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 252 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,81,667 रह गयी है। इसी अवधि में 251 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,343 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार  …..69………4781…….62
आंध्र प्रदेश ………..3861……869478…7091
अरुणाचल प्रदेश……168……..16454……56
असम ……………..3422…….211381…1033
बिहार …………….5504…….242068…1373
चंडीगढ़ ………….345……….18686……314
छत्तीसगढ़ ……..14759…….255257….3263
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव….11……..3357…………..2
दिल्ली ……….7267…..603758……10414
गोवा …………….980……..48826………728
गुजरात ………..10631….225206…….4268
हरियाणा ……….4750……252545……2858
हिमाचल प्रदेश …4347……48809……….902
जम्मू कश्मीर ….3414……114353…..1861
झारखंड ………..1587…..111351….1016
कर्नाटक ………13527….888917….12044
केरल …………64203…..664951…..2930
लद्दाख ………..209………9020………126
मध्यप्रदेश…….10461……222403…..3536
महाराष्ट्र  ……57955…..1806298…..49129
मणिपुर ………1352……….26247……344
मेघालय ………294……..12940………135
मिजोरम………134…………4036………..8
नागालैंड …….274……….11544………77
ओडिशा …….2636……323378……1853
पुड्डुचेरी ……..349……….36936…….629
पंजाब ………4707…….154845….5269
राजस्थान ….11700…..289375….2657
सिक्किम ……417………..5142……125
तमिलनाडु ….9129…..790965…12048
तेलंगाना …….6618…..276244….1529
त्रिपुरा ………..165…….32672…..385
उत्तराखंड …..5510…..81871…..1463
उत्तरप्रदेश…..16159….555544….8279
पश्चिम बंगाल …..14749….520470…..9536
कुल……. 281667……9740108…147343

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago