Subscribe for notification
राष्ट्रीय

24 घंटे में महाराष्ट्र, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में हुईं कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

दिल्लीः पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस से 336 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई हैं।  इस दौरान महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 की वजह से 89 मरीजों की मृत्यु हुई, वहीं दिल्ली में 37 तथा पश्चिम बंगाल में 32 मरीजों ने दम तोड़ा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,068 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान 24,661 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.77 प्रतिशत हो गई। नए मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 1930 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,81,919 रह गई है। इसी अवधि में 336 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,092 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार  …..64………4775…….62
आंध्र प्रदेश ………..3862……869124…7089
अरुणाचल प्रदेश……184……..16438……56
असम ……………..3456…….211286…1033
बिहार …………….5434…….241546…1371
चंडीगढ़ ………….361……….18634……314
छत्तीसगढ़ ……..15153…….254024….3249
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव….08……..3357…………..2
दिल्ली ……….7909…..602388……10384
गोवा …………….1001……..48725………728
गुजरात ………..10841….224092…….4262
हरियाणा ……….4983……251908……2854
हिमाचल प्रदेश …4681……48186……….899
जम्मू कश्मीर ….3540……113944…..1860
झारखंड ………..1595…..111175….1016
कर्नाटक ………13429….887815….12039
केरल …………63328…..660445…..2914
लद्दाख ………..246………8969………126
मध्यप्रदेश…….10676……221169…..3524
महाराष्ट्र  ……56022…..1804871…..49058
मणिपुर ………1362……….26173……341
मेघालय ………283……..12922………135
मिजोरम………146…………4024………..8
नागालैंड …….306……….11508………77
ओडिशा …….2720……322972……1850
पुड्डुचेरी ……..364……….36892…….629
पंजाब ………4812…….154433….5260
राजस्थान ….11671…..288388….2650
सिक्किम ……420………..5119……125
तमिलनाडु ….9314…..789862…12036
तेलंगाना …….6839…..275708….1527
त्रिपुरा ………..184…….32657…..384
उत्तराखंड …..5331…..81587…..1458
उत्तरप्रदेश…..16099….554202….8267
पश्चिम बंगाल …..15193….518516…..9505
कुल……. 281919……9717834…147092

Shobha Ojha

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

2 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

2 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

2 days ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

3 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

4 days ago