Courtesy ANI
पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने से सर्दी फिर बढ़ गई है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं। कश्मीर में झीलें और झरने जमने लगे हैं। वहीं राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में 11 दिनों बर्फ जमी हुई है। यहां पर आज तापमान 1 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने के आसार है, जिससे तापमान और गिरावट आ सकती है। वहीं उत्तराखंड में 27 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है।
बात हिमाचल प्रदेश की करें तो पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ों पर हिमपात होने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। लाहौल स्पीति के काजा में 3720 मीटर ऊंचाई पर तापमान माइनस 20 डिग्री पहुंच गया है।
वहीं राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आस-पास रहने से 11 दिनों से ओस की बूंदें बर्फ बन कर गिर रही हैं। यहां पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी की वजह से लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने तथा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
बात पंजाब कि करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि लुधियाना में आज और कल तापमान 2 डिग्री रहने के आसार हैं। राज्य में घना कोहरा भी छाया हुआ है। अमृतसर में गुरुवार को सुबह 11 बजे तक विजिबिलिटी जीरो रही।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…