बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन बना रहे हैं। वह  इन दिनों चंडीगढ़ में हैं, जहां पर बीती रात उन्होंने फिल्म के को-स्टार तथा क्रू के साथ मिलकर अपने जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट की, जिसके वीडियो उनके साथ इस फिल्म में काम कर रहे वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अनिल कपूर इस वीडियो में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इसमें अनिक कपूर के साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं।

बॉलिवुड के सबसे फिट ऐक्टर्स में शुमार एक अनिल कपूर इस वक्त चंडीगढ़ में नीतू कपूर के साथ हैं। यहां वह अपनी अगली फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ की शूटिंग कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने बीती रात साथ कलाकारों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। वरुण ने इस सेलिब्रेशन का छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Dhawan 24X7 (@varundvn.wisdom)

आपको बता दें कि नीतू कपूर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। रिकवरी के बाद वह दोबारा फिल्म की टीम को जुड़ गई हैं। नीतू के अलावा वरुण धवन भी कोरोना से ग्रसित हुए थे। ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here