Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 20 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1524 -पुर्तगाली नाविक और खोजकर्ता वास्को डि गामा का कोचीन में निधन।
1715 -स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1798 -रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1894 -कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन किया गया।
1921 – रविन्द्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की।
1954 -दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1962 – तत्कालीन सोवियत रूस ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 -चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 -ई वी रामास्वामी नाइकर का तमिलनाडु के वैल्लोर में निधन।
1989 -देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
2000 -प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद विश्व चैंपियन बने।
2002 – दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ।
2003 – अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।
2005 – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
2006 – शिखर बैठक में फ़िलीस्तीन को इजरायल कई सुविधाएं देने के लिए तैयार।
2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
2014 – अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here