Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 23 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1672 – खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1902 – किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922 – बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1926 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक एवं आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
1968 – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
1972 – निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप से लगभग दस हज़ार लोगों की मौत।
1995 – हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत।
2004 – भारत के दसवें प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव का निधन ।
2000 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहाँ का निधन।
2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।
2008 – साॅफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here