Subscribe for notification
शिक्षा

Aj Ka Itihas 22 December 2020: आज के ही दिन वर्ष 1851 में देश में पहली मालगाड़ी रुडकी से चलायी गयी।

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 22 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1241 – मंगोल के प्रमुख सेनानायक बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843 – गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुडकी से चलायी गयी।
1882 – थामस एल्वा एडीसन के बनाये गये बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1887 – महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1937 – न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोला गया।
1940 – स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राजनीतिक चिंतक मानवेंद्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नयी ब्रिगेड का गठन किया।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1961 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1978 – थाइलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
2005 – ईरान ने ज़हरीली गैस से उसके हज़ारों नागरिकों को मारने के आरोप में सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 – फ्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गये यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008- सशस्त्र बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर हस्ताक्षर कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2016 – दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने अपना कार्यकाल पूरा होने से 18 महीने पहले त्यागपत्र दिया।
2018- किंग सलमान के सौतेले भाई सऊदी प्रिंस तलाल बिन अब्दुल अजीज का निधन।
2019- होंडुरास में एल पोरवेनियर की एक जेल में हुए दंगे में 18 लोगों की मौत हुई।

General Desk

Recent Posts

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा, जानें कब से शुरू होगा रजिष्ट्रेशन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः अब राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत…

11 hours ago

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

24 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

1 day ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

1 day ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

2 days ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

5 days ago