Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 20 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1757 – लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780 – ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।
1830 – ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
1919 – अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।
1924 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
1951 – ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।
1955 – भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ।
1957 – गोरख प्रसाद ने प्रयाग विश्वविद्यालय में गणित के रीडर के पद से मुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किया।
1959 – भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
1960 – उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म।
1963 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
1971 – जनरल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1973 – यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
1976 – इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 – संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1990 – भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।
1991 – पॉल कीटिंग ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।
1993 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।
1999 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।
2002 – दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमेरिका से सहयोग मांगा।
2008 – विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here