Courtesy ISRO

श्रीहरिकोटाः इसरो (ISRO) यानी भारतीय अनुसंधान संस्थान ने गुरुवार को एक और कामयाबी हासिल की। इसरों ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज कम्युनिकेशन सैटेलाइट (CMS-01) का सफल परीक्षण किया। यह लॉन्चिंग दोपहर तीन बजकर 41 मिनिट पर PSLV-C50 रॉकेट से की गई। CMS-01 भारत का 42वां कम्युनिकेशन सैटेलाइट है।

CMS-01 इसरो का इस साल का अंतिम आखिरी मिशन है। यह सात साल तक काम करेगा।

44 मीटर ऊंचे चार स्टेज वाले PSLV-C50 ‘XL’ कॉन्फिग्रेशन में PSLV की यह 22 वीं उड़ान है। CMS-01 लॉन्चिंग के 20 मिनट बाद PSLV-C50 सैटेलाइट को इजेक्ट कर देगा। CMS-01 ऑर्बिट में GSAT-12 की जगह लेगा। 1,410 किलो वजनी GSAT-12 को 11 जुलाई, 2011 को लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here