Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
नई दिल्लीः आज के ही दिन यानी 13 दिसंबर 1920  को नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित। आइए, एक नजर डालते हैं 13 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
13 दिसंबर का इतिहास 
1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1937- चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1959- आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
1974- माल्टा गणतंत्र बना।
1986 – भारत की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन।
1989- गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
2001- दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।
2002- यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
2003- भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया।
2004- भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
2006-  विश्व व्यापार संगठन ने 50वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु अधिसूचना जारी की।
2007- श्रीलंकाई सेना तथा लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here