Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

सात करोड़ के करीब पहुंची दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या

विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या सात करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं 15.80 लाख से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं।  अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्वभर अब तक 6.95 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं, जबकि 15 लाख 80 हजार 727 मरीजों ने जान गंवाई है।

विश्व शक्ति कहा जाने वाला अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 1.55 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 2.92 लाख मरीजों की मौत हुई है। वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे नंबर पर भारत है। यहां  संक्रमितों की संख्या करीब 97.96 लाख हो गई है और 1.42 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं अब तक 92.90 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 67.81 लाख से ज्यादा हो गी है और 1.79 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 25.46 लाख के करीब पहुंच गई है जबकि 44,769 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,044 मरीजों की मौत हाे चुकी है। ब्रिटेन ने संक्रमितों के मामले में इटली को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 17.92 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 63,179 लोगों की मौत हुई है। वहीं इटली में अब तक 17.87 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और  62,626 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,344 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.82 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 40,431 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,484 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 12.70 लाख लोग आ चुके हैं तथा 20,737 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 12.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.12 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।  पोलैंड में संक्रमण के 11.02 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 21,630 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 10.83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,496 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,401 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 9.55 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,751 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन में 8.81 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हए जबकि 14,981 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 8.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,747 लोग काल के गाल में समा गए हैं। बेल्जियम में कोरोना से 5.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,603 लोगाें की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.98 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 18,336 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9985 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.71 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,526 तक पहुंच गया है।

कोविड-19 से चिली में करीब 5.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,774 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 5.39 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 12,948 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.85 लाख से ज्यादा हो गई है और 6967 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8701 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8603 लोगों की मौत हो चुकी है।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

19 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

20 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago