Subscribe for notification
ट्रेंड्स

कर्मचारियों की इस साल की बची हुई छुट्टियों का क्या होगा, जानें कंपनियां अपना रही है कौन सी नीति

बिजनेस डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर है। कोविड-19 से बेहाल इस साल में लोगों को काफी मुसाबितों का सामना करना पड़ा। काम धंधे चौपट हो गए। कई लोगों की नौकरियां चली गईं, तो कई कर्मचारियों को घर से काम यानी Work from home करना पड़ा, जिसके कारण वे अपनी पूरी छुट्टियां नहीं ले पाए। ऐसे में अब सवाल उठता है कि कर्मचारियों की बची हुई छुट्टियों का क्या होगा? हालांकि कुछ कंपनियां बची हुई छुट्टियों को अगले साल की छुट्टियों में जोड़ने की योजना बना रही हैं, जबकि कुछ कर्मचारियों को इसके बदले कैश मिल सकता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, कैशकरो और आरपीजी ग्रुप जैसी कई कई कंपनियां कुछ अलग सोच रही हैं। ये कंपनियां अपने कर्मचारियों को 2021 में दो-तीन महीने की विंडो दे रही हैं। कर्मचारी इस दौरान साल 2020 की बची हुई छुट्टियों ले सकते हैं।

वहीं कॉग्निजेंट (Cognizant) जैसी कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की बची हुई छुट्टियों के लिए कैश भुगतान कर रही हैं। आरपीजी ग्रुप का कहना है कि यह साल दूसरे सालों के मुकाबले अलग है। इसलिए हमने फैसला किया है कि हम अपने कर्मचारियों को साल 2020 की बची हुई छुट्टियों को 2021 की दूसरी तिमाही तक इस्तेमाल करने की सुविधा देने जा रहे हैं।

उधर, माइंडट्री (Mindtree) ने कहा है कि वह अपने स्टाफ को अगली तिमाही यानी जनवरी से मार्च तक साल 2020 की बची हुईं छुट्टियों को लेने की इजाजत देगी।

 

 

 

 

General Desk

Recent Posts

कम हो सकती है EMI, RBI ने लगातार दूसरी 0.25% घटाई ब्याज दर

मुंबईः आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है। RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में…

4 hours ago

अमेरिका आज से चीन की वस्तुओं पर वसूलेगा 104% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले दी थी 50% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की धमकी

वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगा दी है। बढ़ी हुईं दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।…

8 hours ago

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

1 day ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

1 day ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

3 days ago