Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Aaj ka Rashifal 10 December 2020: वृश्चिक राशि के जातकों का जीवन साथी के साथ रिश्तों में आएगी मिठास, प्रेम जीवन में आएगी बहार, जानिए अन्य राशियों का हाल - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

Aaj ka Rashifal 10 December 2020: वृश्चिक राशि के जातकों का जीवन साथी के साथ रिश्तों में आएगी मिठास, प्रेम जीवन में आएगी बहार, जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 10 December 2020: आज दिन गुरुवार और तारीख 10 दिसंबर है। आइए हम आपको बताते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? किसके हिस्से में खुशियां आएंगी और किसके हाथ लग सकती है निराशा? किसका उदय होगा भाग्य और किसके सितारे रहेंगे गर्दिश में?

मेष राशि
आज बिगड़े काम बनेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होने का योग है। पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण सुखदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का योग है।

वृष राशि
आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं वहां आपको पुरानी पहचान का लाभ मिल सकता है। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए तैयारी बन सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ढेर सारा धन मिलने वाला है।आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि
किसी काम को शुरु करने से पहले बड़ों की सलाह लें तो ठीक रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट रहेंगे। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। जो बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलने का योग है।

कर्क राशि
आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। परिवार में बेहतर तालमेलबनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामनआने की उम्मीद है। बिगड़ा काम आज बन जायेगा इससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी। आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि
आज आपका मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग दिख रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़ियारहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी।

कन्या राशि
आज परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं,उन्हें तरक्की मिल सकती है। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने मेंआप सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का योग है। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगें।

तुला राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको तनाव महसूस हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। आज किसी भी तरह के भय से दूर रहेगें।

वृश्चिक राशि
आज पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।

धनु राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। करोबार में बराकत होगी।

मकर राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा। ऑफिस में पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी| बच्चे खुश नजर आयेंगे। वे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी।

मीन राशि
आज परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं. इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा।पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago