Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा था। आइए एक नजर डालते हैं 08 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत हुई।
1868 – जापान में शोगोन अर्थात सैनिक अधिकारियों की सरकार गिर गयी और उसके बाद इस देश में राजनैतिक सामाजिक और संस्कृतिक सुधार आरंभ हुआ।
1881 – यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
1923- जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
1941-लअमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1956- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
1967- पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
1976- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1980- संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारी।
1983- ब्रितानी उच्च सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।
1987- विश्व की दो महाशक्तियों अमेरिका और सोवियत संघ (अब रूस) के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
1998 – पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न। फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार’गोलनेटमाइन’खोजा।
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को  अमेरिका ने पेटेंट किया।
2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2005 – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफग़़ानिस्तान के मूसा कला कालिे में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

08 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1721- मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म हुआ।
1875- महान् उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का जन्म हुआ।
1877- प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म हुआ।
1897- प्रसिद्ध कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म हुआ।
1900- प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक एवं बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म हुआ।
1901- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म हुआ।
1927- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ।
1935- बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।
1944-बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ।

08 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1947- महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन हुआ।
1978- इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का निधन हुआ।
2015- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here