Subscribe for notification
राष्ट्रीय

Band Liveः देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के भारत बंद का व्यापक असर,रोकी गईं ट्रेनें

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कृषि से संबंधित तीन नए केंद्रीय कानूनों के भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इस बीच आप यानी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पलिस पर  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया है।

राजस्थानः-

राजस्थान में किसानों के भारत बंद के मद्देनजर पेट्रोल पंप, अस्पताल, दवा की दुकानें तथा जरूरी सेवाओँ को छोड़कर सबकुछ बंद है। राज्य के किसान संगठनों और मंडी कारोबारियों ने किसानों के भारत बंद को समर्थन किया है। वहीं गुलाबी जयपुर स्थिति प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल बंद है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने प्रदेश की सभी 247 अनाज मंडियों को बंद रखने की अपील की है।

महाराष्ट्रः-

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल तीनों दल यानी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। उधर, समाजसेवी अन्ना हजारे किसानों के समर्थन में अपने गांव रालेगण सिद्धि में एक दिन का अनशन बैठे हैं।

भारत बंद के मद्देनजर राज्य संवेदनशील मार्गों पर स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया गया है। भारत बंद के दौरान राज्य में मेडिकल स्टोर और किराना दुकानें खुली रहेंगी। वहीं दूध उत्पादक संघ ने पूरे राज्य में आज दूध की आपूर्ति नहीं करने का फैसला लिया है। साथ ही फल और सब्जी की सप्लाई भी नहीं होगी। राज्य में सभी रेस्तरां सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगे। नासिक, पुणे, अहमदनगर और कोल्हापुर में मंडियां बंद हैं।

पंजाबः-

पंजाब में  किसान आंदोलन को बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। यहां आज पेट्रोल पंप भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह इसकी घोषणा की है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं और इससे जुड़ी गाड़ियों को पेट्रोल पंप से ईंधन मिलेगा। राज्य में 3470 पेट्रोल पंप हैं, इनमें 4 लाख लीटर से ज्यादा ईंधन की बिक्री होती है। राज्य के छोटे दुकानदार भी बंद के समर्थन में आ गए हैं।

छत्तीसगढ़ः-

किसानों के भारत बंद का छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बंद का असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में बंद की अगुआई करने का जिम्मा विधायक विकास उपाध्याय पर सौंपा है।

झारखंडः-

बीजेपी को छोड़कर झारखंड में करीब सभी पार्टियों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छह दिसंबर को ट्वीट कर कहा था कि देश की आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान। केंद्र सरकार की देश के मालिक को मजदूर बनाने की साजिश है।

वहीं सीटू के महासचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि भारत बंद के दौरान इमरजेंसी को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। ट्रेन को भी रोका जाएगा। बस और ट्रक एसोसिएशन ने एक दिन के बंद की अपील की है।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

6 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 week ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 week ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 week ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 week ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago