संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। प्रदर्शनकारी किसान पिछले 12 दिनों से दिल्ली की सीमाओँ पर डटे हुए हैं। किसानों के आंदोलन को देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों में रह रहे भारतीयों की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। वहीं पंजाब के खिलाड़ी और कलाकारों ने आज केंद्र सरकार को अपने आज अवॉर्ड वापस करेंगे। ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी रविवार को कहा था कि कानून वापस नहीं हुए वह अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे।
खिलाड़ी/कोच | अवॉर्ड |
विजेंद्र सिंह, बॉक्सिंग | राजीव गांधी खेल रत्न |
गुरबख्श सिंह संधू, बॉक्सिंग | द्रोणाचार्य अवॉर्ड |
करतार सिंह, कुश्ती | पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड |
सज्जन सिंह चीमा, बास्केट बॉल | अर्जुन अवॉर्ड |
राजबीर कौर, हॉकी | अर्जुन अवॉर्ड |
प्रदर्शनकारियों ने आठ दिसंबर यानी यानी मंगलवार को भारत बंद करने की घोषणा की है। किसानों के भारत बंद का कांग्रेस सहित 20 राजनीतिक पार्टियों तथा 10 ट्रेड यूनियनों ने समर्थ किया है। साथ ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने नौ दिसंबर को राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी आज किसान आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया है। किसान नेता बलदेव सिंह निहालगढ़ ने बताया कि मंगलवार को बंद सुबह से शाम तक और चक्का जाम दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इस दौरान एम्बुलेंस और शादियों की गाड़ियां आ-जा सकेंगी।
इस बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal News) आज हरियाणा-दिल्ली सीमा पर स्थित सिंधु बॉर्डर जाने वाले हैं। उनके साथ कई मंत्री होंगे। इस दौरान केजरीवाल किसानों से मुलाकात कर वहां की सुविधाओं का जायजा लेंगे। केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद को समर्थन भी दिया है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…