Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन कारसेवों के उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद को गिराया, जिसके बाद राज्यों में दंगे भड़के। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1907- भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1917- फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922- आयरिश स्वतंत्र राज्य आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया।
1926- फ़िराक़ गोरखपुरी को ब्रिटिश सरकार ने राजनीतिक बंदी बनाया।
1958- इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम शुरु हुआ।
1978- यूरोपीय देश स्पेन ने संविधान को अंगीकार किया।
1990- इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशियों को रिहा किया।
1992- अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया था, इसके बाद भारत के कई राज्यों में दंगे भड़क गए
1997- जापान के क्योटो में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन शुरु।
1998- बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत।
1998- ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
2002- स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ खिताब से नवाजा गया।
2006- नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।
2007- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2012- मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

06 दिसंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1732- ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ।
1896- प्रसिद्ध सामाजिक एवं राजनीतिज्ञ बृजलाल वियाणी का जन्म हुआ।

06 दिसंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1956- भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर का निधन हुआ।
1998- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का निधन हुआ।
2009- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का निधन हुआ।
2015- प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का निधन हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here