file Picture
संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही, जिससे रविवार को सक्रिय मामले 1,985 और घटकर 24,693 रह गए।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार यहां पर 2,706 नये मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,250 हो गई।वहीं 4,622 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आई। कोविड-19 से मुक्ति पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,57,914 हो गई है। दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 94.20 फीसदी पहुंच गई है। वहीं 69 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 9,643 पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में मृत्यु दर महज 1.63 फीसदी रह गई है।
यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 73,536 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांचों संख्या बढ़कर 67.40 लाख के पार पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रति दस लाख पर जांच का औसत 3,54,774 है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…