Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1955 में लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर- घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई थी। आइए एक नजर डालते हैं  05 दिसंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1657- शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने स्वयं को बादशाह घोषित किया।
1746- स्पेनिश शासन के खिलाफ जेनोवा में विद्रोह किया गया।
1868- पहला अमेरिकी साइकिल कॉलेज खुला।
1879- पहली स्वचालित फोन स्विचिंग प्रणाली तैयार की गई।
1893- टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।
1926- फोरवेल के टेक्सास शहर में जॉर्ज हासेल ने अपनी पत्नी और आठ बच्चों की हत्या की।
1928- ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 675 रनों से हराया।
1943- जापान के लड़ाकू विमान ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पर बम गिराया। पहली बार यहां दिन में हमला हुआ।
1946- भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950- सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1955- लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर- घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।
1956- गुलाब हेइलब्रॉन ब्रिटेन की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी।
1971- भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1974- माल्टा गणराज्य घोषित हुआ।
1989- मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1999- भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’चुनी गईं।
2000- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
2003- चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु तथा 160 घायल।
2003- चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।
2005- ब्रिटेन में नये क़ानून द्वारा समलैंगिकों को वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गई।
2013- यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर में हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत हुई।

05 दिसंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1872- आधुनिक पंजाबी काव्य एवं गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का जन्म हुआ।
1894 – प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ।
1905- जम्मू-कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ।
1932- मशहूर अभिनेत्री नादिरा का जन्म हुआ।
1969- भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म हुआ।

05 दिसंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1230- जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ।
1924- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ एवं सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन हुआ।
1941-प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ।
1951- प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
2013- दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ।
2016- अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम की प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here