Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिश भार में एक कुप्रथा समाप्त हुई थी, जब वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने 1829 में सती प्रथा समाप्त की थी। आइए एक नजर डालते हैं 04 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1791- दुनिया का पहला रविवार का अखबार द ऑब्ज़र्वर लंदन में प्रकाशित हुआ।
1796- बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त हुए।
1829- वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1833- आर्थर तप्पान द्वारा फिलाडेल्फिया में अमेरिकी एंटी-स्लेवरी सोसाइटी गठित की गयी।
1859- मेकटेब-ए मुल्कियाय स्कूल ओटोमन साम्राज्य में स्थापित किया गया।
1860- गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि पाने वाले पहले भारतीय थे।
1881- लॉस एंजिल्स टाइम्स का पहला संस्करण प्रकाशित।
1952- इंग्लैंड में कोहरे की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की मौत।
1959- भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1971- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971- भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977- मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984- हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995- अमेरिका डेविस कप का चैंपियन बना।
1996- अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफाउंडर’ प्रक्षेपित किया।
2004- पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006- फिलीपींस के एक गाँव में तूफान के बाद जमीन धंसने से लगभग एक हजार लोगों की मौत।देश में महामारी से 1.39 लाख मौतें
2012- सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

04 दिसंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1748- नमकों पर शोध करने वाले फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ।
1888- प्रसिद्ध इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म हुआ।
1898- प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक श्रीनिवास कृष्णन का जन्म हुआ।
1910- भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म हुआ।
1910- हिन्दी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म हुआ।
1919- पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म हुआ।
1963- अभिनेता जावेद जाफ़री का जन्म हुआ।

04 दिसंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1962-हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here