Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 03 November 2020: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस रिसाव से 3000 लोगों की मौत हुई, कई हजार लोग शारीरिक विकार विकार के शिकार हुए

दिल्ली- भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस रिसाव से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 03 दिसंबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1796 – बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लोगों की मौत।
1967 – भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 – तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

03 दिसंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1882 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
1884 – भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ।
1889 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
1903- हिन्दी के यशस्वी कथाकार एवं निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म हुआ।
1913- अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म हुआ।
1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
1957- लोकप्रिय कवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म हुआ।
1982 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म।

03 दिसंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1979 – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का निधन हुआ।
1980- पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन हुआ।
2000- सूरीनाम को 1975 में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता हेंक एरोन का निधन हुआ।
2011 – फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

9 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

1 day ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 day ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

1 day ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

1 day ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 days ago