Subscribe for notification
ट्रेंड्स

9.07 प्रतिशत गिरा नवंबर में भारतीय निर्यात

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्ली- देश के निर्यात में नवंबर महीने में 9.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष के नवंबर महीने में भारतीय निर्यात 9.07 प्रतिशत गिरकर 23 अरब 43 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया कि नवंबर 2019 में यह आंकडा 25 अरब 77 करोड डॉलर रहा था। नवंबर 2020 में कुल आयात 13.33 प्रतिशत घटकर 33 अरब 39 करोड़ डॉलर  रह गया। यह नवंबर 2019 में 38 अरब 52 करोड़ डालर था।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में व्यापार घाटा नौ अरब 96 करोड डॉलर दर्ज किया गया है। नवंबर 2019 में व्यापार घाटा 12 अरब 75 करोड डॉलर था।

वहीं नवंबर महीने में अनाज के निर्यात में 164.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा खल का निर्यात 70.54 प्रतिशत, लौह अयस्क  68.15 प्रतिशत, चावल  24.41 प्रतिशत, सेरेमिक उत्पाद एवं शीशा उत्पाद में 20.98 प्रतिशत की तेजी आयी है। इसी महीने में  चांदी का निर्यात 89.71 प्रतिशत, कच्ची कपास 74.09 प्रतिशत, न्यूजप्रिंट  69.96 प्रतिशत और चमडा 46.81 प्रतिशत गिरा है।

चालू वित्त वर्ष में  अप्रैल-नवंबर तक  कुल निर्यात 173.49 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा  211.17 अरब डॉलर था।  इसमें 17.84 प्रतिशत की गिरावट आई है। अप्रैल से नवंबर 2020 की अवधि में कुल आयात 33. 56 प्रतिशत गिरकर 215.67 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में आयात  324.59 अरब डॉलर था।

General Desk

Recent Posts

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

6 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

1 day ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 day ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

1 day ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

1 day ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 days ago