Aaj ka Rashifal 02 December 2020: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 02 दिसंबर है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना करना?
मेष – मेष राशि के जातकों का पराक्रम आज के दिन रंग लाएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। कोई खराबी नहीं है। ऊर्जा का स्तर थोड़ा नीचे रहेगा। प्रेम और बच्चों पर ध्यान दें।
वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिए स्थिति ठीक कही जाएगी। नौकरी-चाकरी के लिए अच्छा समय है। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनागमन होता रहेगा लेकिन अभी निवेश करने से गुरेज करें। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यवसायिक स्थिति ठीक है।
मिथुन – मिथुन राशि वालों को आज के दिन जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। जैसा चाहेंगे,वैसा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसायिक और प्रेम के मामले आपके अच्छे होते जा रहे हैं।
कर्क – कर्क राशि वालों का मन आज के दिन चिंतित रहेगा। कमजोर महसूस करेंगे। खर्च से भी परेशान रहेंगे लेकिन प्रेम और व्यवसायिक मामले आपके सुलझेंगे।
सिंह – सिंह राशि के जातकों के आज के दिन आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान पर जरूर ध्यान दें। स्वास्थ्य भी आपका मध्यम दिखाई दे रहा है।
कन्या – आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। व्यवसायिक और राजनीतिक लाभ होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला – तुला राशि के जातक जोखिम से उबर चुके हैं। भाग्य साथ देना शुरू कर चुका है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब कुछ ठीक है।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि वालों के लिए सलाह है कि आज के दिन सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। ध्यान दें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है।
धनु – आपको आज के दिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छा है। व्यवसायिक स्थिति ठीक है।
मकर – मकर राशि वाले आज के दिन शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य,प्रेम अच्छा है। व्यापारिक स्थिति भी ठीक है। रुका हुआ काम धीरे-धीरे चलने लगेगा।
कुंभ – कुंभ राशि वालों के लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छा है। प्रेम में कोई तू-तू, मैं-मैं की स्थिति न आए, इसका ध्यान रखें।
मीन – मीन राशि के जातक आज के दिन गृहकलह से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
दिल्लीः देश में यात्री विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहे हैं। इंडिगो के…
मुंबईः बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 99…
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की संगम नगर महाकुंभ को लेकर सजने-संवरने लगी। 2025 में संगम तट पट पर आयोजित होने वाले…
दिल्लीः आज दिन रविवार और तिथि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की…
स्पोर्ट्स डेस्कः न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराया दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट…
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…